वयोवृद्ध पहलवान स्मृति शेष उमाकांत सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव (दुलारपुर) के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह भुल्लू एवं पूर्व सांसद बिना देवी के स्मृति शेष पिता उमाकांत सिंह के निधन उपरांत गुरुवार को उनके आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जहां श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि में शामिल लोगों ने बताया कि उमाकांत बाबू अपने जमाने के प्रसिद्ध पहलवान के रूप में जाने जाते थे। पूरे क्षेत्र में कुश्ती और पहलवानी के रूप में चर्चित थे। साथ ही पूरे दियारा क्षेत्र में मवेशियों के ग्रामीण प्राथमिक उपचार के क्षेत्र में वे प्रसिद्ध थे ।
वे अपने जमाने के अच्छे पहलवान और दियारा क्षेत्र के कुशल प्रशासक के साथ साथ माल मवेशियो के साधारण विमारियों और आपत्ति की घड़ी में काफी सहयोगी रहा करते थे ,चार पुत्रियों और एक पुत्र के पिता रहे इनके पुत्र भुल्लू सिंह 2001 -2006 सत्र में मुखिया ,पुत्रवधु बिन्दु देवी 2007- 2011 में पंचायत समिति सदस्य ,इनके दामाद सूरजभान सिंह मोकामा से विधायक और बलिया लोकसभा से सांसद ,पुत्री वीणा देवी मुंगेर लोकसभा से सांसद रहीं , उन्होंने अपने जीवनकाल में काफी उतार चढ़ाव देखे और कभी भी खुशियों में न इठलाया और न गमों में विचलित हुए ।
श्रद्धांजलि के मौके पूर्व सांसद बिना देवी, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, लोजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज कुमार, पूर्व प्रमुख कमल पासवान, विजय शंकर दास, लोजपा नेता विनोद महतो, पूर्व सरपंच सह रंगकर्मी राकेश कुमार उर्फ महंथ, भाजपा नेता राजेश गुड्डू, गोष्ठी अध्यक्ष रामबली सिंह, भाकपा नेता सोपल सिंह, हीरालाल कुमार, उदय शंकर सिंह के अलावे अन्य लोग शामिल हुए।





