Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय नाई महासभा अंतर्गत सैलून समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रीय नाई महासभा अंतर्गत सैलून समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह शपथ ग्रहण समारोह


अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)

राष्ट्रीय नाई महासभा बरौनी प्रखंड अंतर्गत सैलून कलाकारों के सशक्तिकरण के लिए नए सिरे से गठित किए गए  हरपुर ,गोविंदपुर एवं तिलरथ सैलून समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह शपथ ग्रहण समारोह प्रखंड अंतर्गत पपरौर पंचायत के उच्च विद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्मुखीकरण शिविर के माध्यम से सैलून कलाकारों को नियमानुसार सैलून संचालन, जिला के द्वारा निर्गत नई रेट बोर्ड के आधार पर ग्राहकों से शुल्क लेने, गुरुवार को सप्ताहिक बंदी, के अलावे सांगठनिक मजबूती के साथ साथ सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्यों के अलावे अन्य बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श की गई। उन्मुखीकरण के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, सचिव अमित कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर के अलावे अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अपने पद, गरिमा और गंभीरता की शपथ दिलाई गई। मौके पर जिला संगठन सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुन टुन ठाकुर, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, भूषण ठाकुर, के अलावे हरपुर, गोविंदपुर, बथौली, निंगा , मैदा, पपरौर एवं बीहट से भारी संख्या में सैलून कलाकार शामिल हुए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom