Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रखंड कार्यालय अभवस्थित अटल कलाम भवन के ऊपरी तल पर हॉल निर्माण का हुआ शिलान्यास।

प्रखंड कार्यालय अभवस्थित अटल कलाम भवन के ऊपरी तल पर हॉल निर्माण का हुआ शिलान्यास।

अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)

 बेगूसराय खगड़िया स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के विधान पार्षद सदस्य राजीव कुमार के द्वारा अनुशंसित मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना 2022 - 2023 के तहत स्वीकृत तेघड़ा प्रखंड कार्यालय अवस्थित अटल कलाम भवन के ऊपरी तल पर हॉल के निर्माण के लिए 20 लाख रुपया की स्वीकृति के उपरांत शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे एवं विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि प्रखंड में पूर्व से एक हॉल की व्यवस्था  रहने से कोई भी बड़ा कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण तथा समारोह करने में बड़ी कठिनाई होती है ।


चुकि यह हॉल निर्वाचन कार्य के कार्यों से बराबर बाधित रहती है। जिससे कोई भी बड़ा कार्यक्रम करने में ई कृषि भवन के अलावे अन्य जगहों का सहारा लेना पड़ता है। इतनी बड़ी क्षमता का हॉल बन जाने से सभी तरह के कार्यक्रमों का संपादन में बड़ी सुविधा और सहूलियत होगी इसके लिए उन्होंने एमएलसी राजीव कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरेलाल बाबा ने कहा कि विधान पार्षद राजीव कुमार हर हमेशा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए तत्पर रहते हें। सभागार के निर्माण से तेघड़ा प्रखंड वासियों के लिए गौरव की बात है इससे तेघड़ा प्रखंड की गरिमा बढ़ेगी साथ ही पूरे प्रखंड वासियों के लिए यह दिन शुभ साबित होगा। मौके पर तेघड़ा नगर वार्ड पार्षद अशोक मिश्रा, भाकपा नेता रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, मुकेश मिश्र, अशोक महतो एवं मनीष कुमार के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom