राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय शीत शिविर 7 जनवरी से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय शीत पाठशाला का आयोजन जिला के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत जगतपुरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह बिहार सरकार भवन में आयोजित होगी जिसकी तैयारी की जा रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय सिंह एवं जिला कार्यवाहक इंद्र प्रकाश ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से स्वयंसेवकों के जीवन में राष्ट्रीयता एवं संस्कारों का प्रगति करण, विकासखंड संघ के कार्य का विस्तार, एवं सशक्तिकरण के लिए यह जिला स्तरीय शीत शिविर और गुणात्मक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता, शौर्य क्रियाकलाप, गायन ,वादन, संघ घोष प्रार्थना, भारत माता की वंदना का उत्कृष्ट प्रदर्शन आदि के माध्यम से शिविर संपादन के उपरांत स्वयंसेवकों द्वाराशाखा का संचालन के तहत व्यक्तित्व का निर्माण के साथ ही संघ के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए समर्पित रूप से कार्य करना इसका मुख्य उद्देश होगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षु के रूप में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को अपने साथ गर्म कपड़ा ,भोजन पात्र एवं डायरी, कलम आदि लेकर शिविर में समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया।




