शराब और पल्सर बाइक के साथ पति पत्नी गिरफ्तार
मंसूरचक (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, सहायक अवरनिरिक्षक धनंजय पाण्डेय और महिला पुलिस बल,पुरुष बल के साथ छापेमारी के दौरान समसा दो पंचायत के वार्ड संख्या 14 से किशोरी शरण चौधरी के घर में छापेमारी कर 375 एमल का 3 बोतल एवं 180 एमल का 16 बोतल मात्रा लगभग 4 लीटर बरामद किया । वही घर से किशोरी शरण के पुत्र बबलू चौधरी और बबलू चौधरी की पत्नी खुशबू देवी को एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



