Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गोष्ठी के वर्षगांठ का आयोजन

 गोष्ठी के वर्षगांठ का आयोजन

गोष्ठी सम्मेलन के दौरान सैकड़ों की संख्या में रामकथा प्रेमी रामकथा में लीन थे।

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत पश्चिमी ठाकुरबाड़ी के रामलला मंदिर में दो दिवसीय गोष्ठी का वर्षगांठ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन और रामायण गोष्ठी किया जा रहा हैसुंदरकांड का पाठ रविवार सुबह से शुरू हुई जो शाम तक चला। इसके बाद गोष्ठी का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें रविवार शाम तक राम कथा अनुरागी रामकथा में लीन रहेंगे।


इसमें जिला के बछवाड़ा से रामाश्रय दास,रामाधार सिंह,लक्ष्मी चौरसिया, नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार सिंह, रामाधार सिंह के द्वारा सुंदरकांड अखंड पाठ किया गया।

ठाकुरबारी के महंत राम प्रिय शरण दास ने कहा कि 1996 से गोष्ठी का जिला सम्मेलन लगातार दिसंबर माह के अंत में किया जाता है।उन्होंने कहा कि सुंदरकांड के पाठ और श्रवण मात्र से मनचाहा फल की प्राप्ति होती है।हिंदू धर्मावलंबियों के सभी व्यक्तियों को सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।गोष्ठी वर्षगांठ कार्यक्रम में बिहार राज्य अध्यक्ष केदार सिंह, मिथिलांचल अध्यक्ष नंदकिशोर बाबू, राज्य मंत्री भरत व्यास जी के द्वारा भगवान राम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।उन्होंने भगवान राम के सुंदर और मनमोहक रूप की चर्चा की।उन्होने कहा कि "सीताराम चरण रति मोरे' अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे"।गोष्ठी सम्मेलन के दौरान सैकड़ों की संख्या में रामकथा प्रेमी रामकथा में लीन थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom