सजग सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ररीऔना हाई स्कूल के प्रांगण में अंचल परिषद के द्वारा एआईएसएफ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत सजग सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।इस मेोके पर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण किया।
रजाकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश महतों ने कहा कि सजग अपने काम से भी सजग रहते थे,उन्होंने अपने नेतृत्व में पूरे बेगूसराय में छात्र विंग को मजबूत करने का काम किया। वहीं अंचल अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि उन्होंने बेगूसराय के आम- आवाम,छात्र नौजवानों का आवाज बनकर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा सड़क पर संघर्ष करते रहे।इस दौरान सैकड़ों छात्र छात्राओं ने जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा के समक्ष देश का पहला छात्र संगठन एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की तथा भगत सिंह के सपनों का देश बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान मनीष यादव,मो. नसीम,गंगा पासवान, रितेश,सुनील, अजय, नीतीश,काजल, कोमल, रेहाना खातून, मुस्कान खातून,अंजली सहित सैंकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।



