Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सुरक्षित शनिवार में शीतलहर से बचाव के बताए गए गुर

 सुरक्षित शनिवार में शीतलहर से बचाव के बताए गए गुर


नावकोठी/बेगूसराय

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरहि में बेगलेस शनिवार और सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत खेल - खेल में सद्भावना, भाईचारा और शारीरिक शिक्षा पर बल देते हुए फोकल शिक्षक चंदन कुमार ने बच्चों के बीच खेल और गतिविधि करवाई।  विद्यालय के अनुभवी शिक्षक विकाश चंद्र पासवान ने चरित्र निर्माण के संबंध में बच्चों के बीच ओजस्वी भाषण के द्वारा जानकारी दी गयी।वहीं बाल्मिकी प्रसाद ने विद्यालय में गैर संरचनात्मक जोखिम और सुरक्षित शनिवार के तहत शीतलहर के ऊपर क्रियाकलाप और मॉक ड्रिल करवाई।मौके पर विद्यालय के प्रभारी बाल्मिकी प्रसाद,चंद्रप्रभा कुमारी,कविता कुमारी, मो० गालिब,अभय रंजन चौधरी,शैलेश कुमार, दीपा भारती,अमीरी कुमारी एवं रवि रंजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom