भूमि विवाद निबटारे के लिए लगा जनता दरवार 
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया गया।जनता दरवार में एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मनोज कुमार सिंह पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह बनाम शिवब्रत नारायण सिंह पिता स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद सिंह,अमरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह,राधे सिंह पिता स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह,रामरूची सिंह पिता स्व० हरिहर सिंह ग्राम छतौना का रैयती भूमि पर अवैध कब्जा संबंधी विवाद का मामला आया है।वहीं एक आवेदन का निष्पादन किया गया जिसमें रामजी साहनी पिता स्वर्गीय रामेश्वर साहनी बनाम दयानंद साहनी पिता अशेश्वर साहनी ग्राम समसा का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादित किया गया।
जनता दरबार में आज पुराने 18 आवेदनों पर सुनवाई किया गया जिसमें उपेंद्र साहनी बनाम नीलम देवी शेखपुरा,अमर सिंह बनाम रामाशंकर सिंह छतौना, कुलदीप पासवान बनाम फुलेना पासवान पीरनगर, अख्तर मियां बनाम पांचू मियां वृंदावन,संगीता कुमारी बनाम अशोक पोद्दार पहसारा आदि का मामला शामिल हैं।पहले 18 आवेदनों की संख्या पेंडिंग था।आज एक मामला आया और एक मामला का निष्पादन किया गया।अब 18 आवेदन पेंडिंग रह गया है।इस दौरान अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव,थानाध्यक्ष परशुराम सिंह,राजस्व अधिकारी शंभु पासवान, राजस्व कर्मचारी अरूण कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।



