Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कुहासा और पछुआ हवा से बढ़ी ठंड ने तेजी से दस्तक दे दी ठंडी हवाएं


 घने कोहरे के बीच बढ़ी ठंढ़क से आम जनजीवन प्रभावित।

कुहासा और पछुआ हवा से बढ़ी ठंड ने तेजी से दस्तक दे दी ठंडी हवाएं

तेघड़ा ( बेगूसराय)

बिहार में लगातार कई दिनों से लग रहे घने कोहरे व कड़ाके की ठंढ़ का प्रभाव अब केवल पशु पक्षियों पर ही नहीं बल्कि आम लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है। आलम यह है कि शाम ढ़लते ही घने कोहरे और कड़ाके की ठंड अपना प्रभाव जमाना शुरू कर देता हैऔर पूरे रात तथा दिन के लगभग 10:बजे तक इसका प्रभाव बना रहता है। जिसके कारण सबसे ज्यादा सड़कों पर चलने वाले वाहनों तथा रेल परिचालन प्रभावित होते हेंवहीं रोड पर साइकिल ,रिक्शा ,ठेला व दोपहिया सवार वाहनों को काफी सतर्कता के साथ चलना पड़ता हैकोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हें । तथा देर सुबह खाट छोड़ने को मजबूर होते हें। खासकर देहारी और मजदूरी से जुड़े लोग तथा रिक्शा, ठेला चलाने वाले लोगों को घने कोहरे व ठंड के सिकुड़न से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को विद्यालय जाने वाले बच्चों को इस दूरदीन में विद्यालय जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ाहालांकि बिहार सरकार के द्वारा 26 दिसंबर सोमवार से 31 दिसंबर तक विद्यालय बंद की घोषणा से छात्रों एवं अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली है। दफ्तरों व कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोग अपने कार्यस्थल पर देर से पहुंच रहे हें साथ ही बाजार की दुकानें भी देर से खुलती है। इस विपरीत मौसम में खासकर गरीब तबकों के लोग सबसे ज्यादा परेशान होने लगे हें ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह शाम लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत की सांस ले रहे हें आलम यह है कि ठंड के चलते लोगों को घर से निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काश अगर सामने कोई चुनाव रहता तो कई  अवसरवादी लोग समाज सेवा की चोला पहनकर गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए राहत सामग्री भी बांटे जाते। प्रखंड के लोगों ने प्रखंड प्रशासन एवं नगर प्रशासन से जगह - जगह अलाव जलाने की व्यवस्था एवं साधन विहीन लोगों के लिए कंबल वितरण की मांग की है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom