*ताजपुर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ, मतदाता वोट देकर विजयी बनाएं- बंदना कुमारी*
ताजपुर, समस्तीपुर
10 दिसंबर 2022
ताजपुर के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रही हूँ. संघर्ष के माध्यम से सैकड़ों योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है. अधूरे विकास योजनाओं को अधिकारियों से मिलकर फंड निर्गत कराई हूँ. अपने से आवेदन लिखकर पीड़ितों को अधिकारियों से वार्ता कराकर समस्या का समाधान कराई हूँ. ताजपुर नगर परिषद के मतदाता 18 दिसंबर को *ईवीएम के क्रम संख्या-5 टमटम छाप* पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं, मैं और भी मजबूती और ईमानदारी से जनहित का कार्य करूंगी.
शनिवार को घर- घर मतदाता जनसंपर्क अभियान के दौरान आहर में नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद उम्मीदवार बंदना कुमारी ने कहा. मौके पर संजीव राय, बासुदेव राय, मो० गुलाब, प्रभात रंजन गुप्ता, रंजन कुमारी, अनीता देवी आदि उपस्थित थे.
जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से मिलकर मतपत्र का नमूना बांटकर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई.



