अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बिहट के द्वारा नेकी की दीवार का आयोजन ।
तेघड़ा (बेगूसराय)
10 दिसंबर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बिहट द्वारा महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट के मुख्य द्वार पर लगातार तीसरे वर्ष की भांति इस सर्दी के मौसम में भी नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया है इसका शुभारंभ करते हुए जिला एसएफएस सहप्रमुख गुड्डू शांडिल्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के छोटे से प्रयास से अभावग्रस्त लोगों को संबल मिलता है और पुरानी वस्तुओं का सदुपयोग हो जाता है मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशस्वी आनंद ने कहा कि ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पर चलते हुए विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हित ,राष्ट्र हित और समाज हित के लिए समर्पित रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में संगठन अपने कार्यों से समाज के बीच अद्वितीय रूप से स्थापित है ,मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर ने कहा कि अगर आप भी मानवता की भलाई के लिए इस दीवार पर वस्त्र ,जूता ,चप्पल, खिलौने, किताबे या बर्तन इत्यादि भेंट करना चाहते हें तो भेज कर सकते हें। सोशल मीडिया के माध्यम से एवं दिए गए संपर्क सूत्र के माध्यम से हमें जरूरतमंद एवं देने वाले दोनों प्रकार के लोगों की सूचना दे सकते हें। नेकी की दीवार समाज के बीच में जल्द ही नए रूपों में दिखेगा गरीबी और अमीरी फर्क दूर करने का अद्वितीय काम नेकी की दीवार करता है । मौके पर जिला के एचएफडी प्रमुख मनीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष चंदन कुमार ,सोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, अमित ठाकुर एवं शुभम कुमार उपस्थित रहें।



