बिहार के बेगूसराय जिले केतेघड़ा प्रखंड स्थित तेघड़ा थाना में लगी सप्ताहिक जनता दरबार
![]() |
तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित विवादित मामलों के निपटारे को लेकर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन 10 दिसंबर शनिवार को तेघड़ा थाना परिसर में किया गया । जिसमें अंचल क्षेत्र के कई गांव से फरियादी जनता दरबार में पहुंचे। जहां मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार के मौजूदगी में नये 1 एवं पुराने 6 कुल 7 मामले की सुनवाई की गई। जिसमें 3 पुराने मामले का ऑन द स्पॉट वादी व प्रतिवादी के आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया। बाकी सभी तीन पुराने एवं एक नए कुल 4 मामले आगामी जनता दरबार के लिए तामिल किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार बताया कि साधारण भूमि से संबंधित मामला का आसानी से निष्पादन किया जा सकता है. इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। प्रशासन की कोशिश है कि छोटी-छोटी भूमि विवादों का निपटारा कर दिया जाए ताकि भविष्य में यह लड़ाई झगड़ा का वजह ना बन सके मौके पर गौरा हल्का के राजस्व कर्मचारी सुभाष कुमार, पकठौल हल्का के उपेंद्र यादव , बरौनी हल्का के उमेश यादव , के अलावे नव पदस्थापित राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार, रूपेश कुमार, कुंदन कुमार एवं अमित कुमार मांझी आदि मौजूद थे।



