Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बिजली चोरी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

 बिजली चोरी के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में विद्युत विभाग ने चलाया छापामारी अभियान। विद्युत विभाग ने छापामारी कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने पर 3 लोगों पर छति का आंकलन के अनुसार  जुर्माना किया। छापामारी दल में कनीय अभियंता नीरज कुमार,सारणी पुरुष नरेश राय,कनीय सारणी पुरुष संजय कुमार, मानव बल धीरज कुमार के द्वारा छापेमारी की गई। टेकनपुरा के कपिल देव सिंह के पुत्र विद्यानंद सिंह के द्वारा पूर्व का ऊर्जा बकाया रहने के बाद भी चोरी-छिपे बिजली का उपयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹10951 और जुर्माना ₹1284 के बाद ₹12235 का बिल हुआ।पहसारा बभनगामा के उपेंद्र प्रसाद सिंह का पूर्व के विद्युत संबंधी उर्जा बकाया रहने के कारण बिजली विच्छेद कर दिया गया था। बिजली विच्छेद के बाद चोरी-छिपे विद्युत उपयोग करने पर पूर्व का बकाया ₹9926,₹26034 जुर्माना भरकर ₹35960  हुआ। बेगमपुर के सतीश महतो के पुत्र नागमणि के द्वारा अवैध तरीके से मोटर चला कर खेत में पटवन किया जा रहा था। ₹51535 की क्षति बताई गई।उपरोक्त लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि उपरोक्त तीनों व्यक्तियों पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom