Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

नावकोठी/बेगूसराय

प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी नावकोठी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत  संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत समापन हो गया । बीआरसी  में संपन्न हुए प्रशिक्षण में प्रखंड  के सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था।चार दिनों तक चलने वाला एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने बड़ी बारीकी के साथ विद्यालय के बच्चों को आपदा से बचाव के गुर बताये।घर से विद्यालय और विद्यालय से घर तथा विद्यालय में रहते हुए आने वाली आपदा से बचाव को लेकर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया और उससे निजात पाने के लिए बरते जाने वाले एहतियात पर भी प्रकाश डाले गए।प्रशिक्षकों ने भूकंप,बज्रपात,लू,बाढ, आग लगने की घटना, सर्पदंश,कुपोषण, निर्जलीकरण आदि जैसी आपदाओं से सुरक्षा हेतु विद्यालय स्तर पर एक प्रबंधन योजना बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमें अपने विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहना चाहिए क्योकि बच्चे कल के भविष्य हैं।कल देश चलाने की जिम्मेदारी उनके कंधे आने वाली है।प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों में रवि रंजन राय,रवि प्रकाश,कमल रंजन और मुहम्मद जफीर अहमद शामिल हैं। प्रशिक्षण में ओम प्रकाश राय,सविता,मनीषा, पंकज,काजल,कामिनी, हीरा,लता सिन्हा,डेजी कुमारी,आशुतोष, निवेदिता गुप्ता,शिवांगी, प्रदीप रंजन,बबिता,नीतू समेत दो बैच में 85  प्रशिक्षु शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom