Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

निर्वाचित होने के प्रथम वर्षगांठ पर सरपंच ने टूटे हुए रिश्तो में दोबारा जान भर दी

निर्वाचित होने के प्रथम वर्षगांठ पर सरपंच ने  टूटे हुए रिश्तो में दोबारा जान भर दी । 


तेघड़ा ( बेगूसराय)

सरपंच पद पर निर्वाचित होने के प्रथम वर्षगांठ पर तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिपरा दोदराज ग्राम कचहरी के सरपंच सह  सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल महतो ने 14 दिसंबर बुधवार को विशेष  ग्राम कचहरी आयोजित कर 3 वर्ष से बिछड़े एक जोड़े को आपसी सुलहनामा के आधार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।


लड़का पक्ष द्वारा 16 नवंबर 2022 को इससे संबंधित बाद ग्राम कचहरी में दायर किया गया था। ग्राम कचहरी में दोनों पक्ष के मौजूदगी में बताया गया कि लड़का 25 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनीराम पिता बलराम पंडित ,ग्राम नोननपुर ,वार्ड संख्या 4, थाना तेघरा ,जिला बेगूसराय की शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति रिवाज के साथ 21 वर्षीय लड़की सुशीला कुमारी पिता स्वर्गीय भरत पंडित, ग्राम- तुलसीपुर ,पोस्ट- सांख, थाना मुफस्सिल बेगूसराय, जिला बेगूसराय के साथ संपन्न हुआ था शादी के 6 माह बाद दोनों परिवार के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव में रिश्ता में खटास आई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। उस दिन से लड़की मायके में थी।

ग्राम कचहरी में दोनों पक्ष के आपसी सामंजस्य व समझौता के आधार पर टूटे एवं बिछुड़े परिवार को उचित मार्गदर्शन देकर एक दूसरे को जोड़ने का प्रयास किया गया और दोनों परिवार को मिलाया गया और दोनों परिवार आज एक ही छत के नीचे खुशी-खुशी पुनः रहने को सहमत हो गया। पति पत्नी एवं सास के साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिए दोनों का हृदय परिवर्तन हुआ जो टूटे हुए रिश्तो में दोबारा जांन भर दी। इस पहल को लेकर क्षेत्र में काफी हर्ष है लोगों ने इस कार्य के लिए सरपंच हीरालाल महतो को साधुवाद दिया ।

मौके पर न्याय मित्र मणि भूषण सिंह, लड़की पक्ष से चाची रीना देवी, मौसी लक्ष्मी देवी, सुधीर पंडित एवं रामू पंडित,पंच मीरा देवी ,सुधा देवी ,कला देवी, रीना देवी ,माला देवी, मंजू देवी ,इंदु देवी एवं रामजी पासवान आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom