112 वर्ष के वयोवृद्ध कम्युनिस्ट कार्यकर्ता ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि से 52 वी सदस्यता का नवीकरण करवाया।
तेघड़ा ( बेगूसराय)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सामाजिक - राजनीतिक दर्शन के एक ऐसी विचारधारा के रूप में वर्णित है जिसके तहत एक समतामूलक, वर्ग विहीन समाज की स्थापना के लक्ष्य को लेकर समाज को बदलने के साथ ही आर्थिक और जातीय समानता लाने तथा समाज के उन लोगों के लिए सहानुभूति जताई जाती है जो किसी भी वजह से समाज में पिछड़ गए हें । या समाज के मुख्यधारा से वंचित रह गए हें। इसी विचारधारा के तहत पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ कर एक आदर्श सिपाही के रूप में अपने अंतिम पड़ाव तक पार्टी के हित में समर्पित भाव से निरंतर कार्य करते आ रहे हें। जिनका समाज में एक अलग पहचान कायम है। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर जॉन के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख राम स्वार्थ सहनी ने पिपरा दोदराज पंचायत शाखा के वार्ड संख्या 9 मस्जिद डोला निवासी 112 वर्षीय वयोवृद्ध कॉमेड बशीरुद्दीन पिता जुमादली मियां के 52 वीं सदस्यता का नवीकरण करने के समय व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि बशीरउद्दीन 1970 से लगातार और निरंतर पार्टी के वफादार और ईमानदार सिपाही के रूप में 52 वर्ष से समाज के हित के लिए संघर्ष करते आ रहे हें अब वे अंतिम पड़ाव पर हें। फिर भी इन्होंने अंतिम समय तक पार्टी के सिपाही बने रहे इसके लिए उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की राशि से इन्होंने रिनुअल करा कर साबित कर दिया है। मौके पर शाखा सेक्रेटरी देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार राणा एवं मोहम्मद प्रदेश के अलावे अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे




