Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मुख्य पार्षद उम्मीदवार शालिनी देवी के आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए भाजपा के कई दिग्गज नेता

मुख्य पार्षद उम्मीदवार शालिनी देवी के आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए भाजपा के कई दिग्गज नेता


तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा नगर परिषद के चुनावी मैदान में उतरे मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के प्रत्याशियों द्वारा दिन प्रतिदिन मतदाताओं को  अलग-अलग अंदाज में उनके बीच संपर्क साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हें। सभी प्रत्याशी अपनी जीत की दवा करते हुए भी थक नहीं रहे हें। इसी बीच गुरुवार को भाजपा नेत्री शालिनी देवी ने अपने समर्थकों के साथ अपनी चुनाव चिन्ह टम टम को लेकर एक शोभायात्रा के तहत आशीर्वाद यात्रा निकालकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आशीर्वाद मांगा ।


आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष  राजकिशोर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनैना देवी, जिला महिला मोर्चा अनुराधा झा , भाजपा उपाध्यक्ष बिरजू मलिक  पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह,  भाजपा वाणिज्य मंच प्रदेश मिडिया मिडिया प्रभारी विवेक गौतम आदि ने तेघड़ा नगर परिषद के सभी 28 वार्ड के सम्मानित समर्थक मतदाताओं से अपने जिला नेत्री सह मुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार  शालिनी देवी  के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने एवं विजय बनाने का आग्रह किया। नेताओं को आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने

से पूरे नगर परिषद क्षेत्र में एक अलग तरह का उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं में भी देखी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom