मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्दालय गाछीटोला में गुरुवार को मैं हूं समाज सेवक विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
ये कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा पूर्व में घोषित बैग लेस शनिवार के तहत आयोजित किया गया।यहां बताते चलें कि सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार हिन्दी विद्दालय में शनिवार व उर्दू विद्दालय में गुरुवार को छात्र छात्राएं बिना किताब के ही पढने आएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआई धनंजय पांडेय ने बच्चों को कानून का सम्मान,नैतिकता,समाज की उपयोगिता आदि बातों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्दालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि समेत सभी आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक राजू कुमार चौधरी,शिक्षा समिति सचिव राखी देवी, अध्यक्ष मो जमीलउद्दीन,शिक्षक मो तनवीर आलम,मो अजहर अली,मो कमर आरजू, प्रियंका कुमारी, नुजहत आरा,सविता कुमारी, रेहाना खातुन, रजनीबाला,सबिना खातून, संगीता भारती,पूजा राज,रेखा कुमारी, शबाना प्रवीण सहित अन्य लोग मौजूद थे।





