पकठौल पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सहनी ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन।
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या 3 में सड़क की जर्जर स्थिति से मोहल्ले में बसे पिछड़े समुदाय के लोगों एवं किसानी कार्यों में लगे किसानों एवं मजदूरों के आवागमन की घोर कमी को देखते हुए अगजा ढाला रोड से दक्षिण विद्यालय की ओर जाने वाली टूटी कच्ची सड़क पर पीसीसी ढलाई रोड निर्माण कार्य का उद्घाटन सोमवार को मुखिया पंकज कुमार सहनी ने किया।
उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करते आ रहे मोहल्ले के लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही रोड निर्माण को लेकर मोहल्ले वासियों एवं कृषि कार्य में लगे किसानों के बीच रोड बन जाने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुखिया ने बताया कि षष्टम वित्त आयोग के 6 लाख 35 हजार की लागत से 10 फीट चौड़ी एवं 310 फीट लंबे रोड का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य हिमांशु कुमार, वार्ड सदस्य परदेसी पासवान, राजकुमार एवं विवेक कुमार के अलावे विक्की कुमार, प्रवीण पासवान, भागवत सहनी, कमल चौरसिया प्रेम पासवान के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।




