नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और मौके पर हजारों लीटर महुआ जावा को भी नष्ट किया।
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल बीघा गांव में शराब कारोबारियों के द्वारा अवैध तरीके से भट्टी का संचालन किया जा रहा है और देसी शराब बनाई जा रही है। इसी सूचना के आलोक में टीम ने छापेमारी की और 3 बड़े शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और 4000 किलो से अधिक महुआ जावा को विनष्ट किया। साथ ही साथ मौके से तैयार 40 लीटर शराब को भी जप्त किया है। हालांकि छापेमारी की सूचना की भनक मिलते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए। फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट----- नरेंद्र कुमार,एसआई उत्पाद

.jpg)

