मुख्य पार्षद बबीता देवी ने जीत के बाद चकिया पहुंच जनता के समस्या से हुई रूबरू मौके पर - बिपिन राय माला पहनाकर स्वागत किया
बरौनी (बेगूसराय ):- बीहट नगर परिषद बनने के बाद मुख्य पार्षद बबीता देवी के द्वारा चकिया में घूम - घूम कर जनता को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर धन्यवाद दिया। और जदयू नेता विपिन राय के साथ में चलकर ग्रामीणों को आश्वासन दिए कोई भी कार्य हो तो वह हमेशा अपने मुख्य पार्षद को आकर कह सकते हैं जिससे कि जनता का समस्या का हल करवाने में सहयोग किया जायेगा।सभी वार्डों में विकास का कार्य होगा ।
जिसने मुझे सहयोग किए और अपना समर्थन मुझे दिए वो सभी का मैं शुक्रगुजार हूं कि अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजयी बनाएं। वहीं जदयू के कार्यकर्त्ता विपिन राय ने बताया कि बबीता देवी की जीत जनता की जीत है वहीं मुख्य पार्षद बबीता देवी से बताया कि चकिया के जनता ने अपना योगदान देकर विजयी बनाएं और एक विश्वास व्यक्त किए उम्मीद रहेगा मुख्य पार्षद बबीता देवी द्वारा अपने कार्यकाल में ऐसे ही क्षेत्र भ्रमण कर जनता के समस्या से रूबरू होते रहेंगे।
बताते चलें कि नगर परिषद चुनाव में जदयू राजद के द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य पार्षद बबीता देवी को अपना समर्थन दिए हुए थे। इस मौके पर जदयू के पूर्व एम०एल०सी० भूमिपाल राय , मदन राय , अनिल राय, छतीस राय , लक्ष्मी राय , राजद नेता रामानंद राय , नवल सिंह, नौशाद , घमेन्द्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






