5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद,कारोबारी भागने में सफल
नावकोठी/बेगूसराय
थाना क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी ब्लॉक के नजदीक से देशी शराब बरामद।तु डाल - डाल मैं पात - पात वाली कहावत चरितार्थ होते दिख रहा है।प्रशासन छापेमारी करते - करते थक रही है लेकिन शराब कारोवारी रूकने का नाम नहीं ले रहा है।वर्षों से वीरान पड़े नावकोठी के बाबन कोठरी तिरपन द्वार से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वीरान पड़े बाबन कोठरी तिरपन द्वार में देशी शराब बनाया जाता था।इसकी भनक लगते ही नावकोठी प्रशासन द्वारा छापेमारी की गयी जिसमें 5 लीटर निर्मित देशी चुलाई शराब,दो गैस चुल्हा,दो एलुमिनियम का बड़ा डेकची,दो एलुमिनियम का छोटा डेकची बरामद हुआ।वहीं 200 लीटर कच्चा माल विनष्ट किया गया।छापेमारी की भनक लगते ही शराब निर्माण में लगे कारोबारी भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब बरामद के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तरह मामला अंकित किया गया है।छापेमारी में स्वयं थानाध्यक्ष परशुराम सिंह,एएसआई अनिल कुमार मिश्रा और सैप पुलिस बल के जवान शामिल थे।

