*उप मेयर पद उम्मीदवार ने जनसंपर्क अभियान चलाकर चश्मा छाप पर वोट देने की अपील की*
*नगर का विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा हूँ, मतदाता वोट देकर विजयी बनाएं-जीबछ पासवान*
समस्तीपुर चर्चित आंदोलनकारी सह उप मेयर पद उम्मीदवार जीबछ पासवान ने मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर चश्मा छाप को वोट देकर संघर्ष की ताकत को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की.
उप मेयर पद उम्मीदवार जीबछ पासवान ने प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को बारह पत्थर, काशीपुर, आदर्शनगर, विवेक-विहार, आजादनगर, काशीपुर आदि मुहल्लों में घर- घर जनसंपर्क अभियान चलाकर संघर्ष की ताकत ईवीएम के क्रम संख्या-4 पर चश्मा छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की.
मौके पर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, मो० सगीर, विश्वनाथ गुप्ता, मनोज कुमार, मनोज शर्मा, बंदना सिंह आदि मौजूद थीं.मौके पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए उम्मीदवार जीबछ पासवान ने कहा कि जात- पात, धर्म- समुदाय से उपर उठकर नगर का मुकम्मल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है
. बिजली, पानी, सड़क, नाला, शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं कल्याणकारी योज न में लूट-भ्रष्टाचार, भूमि, पर्चा, आवास आदि मुद्दे चुनाव अभियान का हिस्सा है. मतदाताओं चश्मा छाप को भारी मतों से जीताकर समस्तीपुर नगर निगम के विकास के रास्ते को प्रसस्त करें.







