Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की ।

सदस्यता अभियान में दर्जनों युवाओं ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की ।

अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड के उत्तरी सीमा से सटे गेन्हरपुर पंचायत के बड़हारा गांव के दर्जनों छात्रों ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण करते हुए बीरपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।

बीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेन्हरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बड़हारा के प्रांगण में छात्र धीरज कुमार की अध्यक्षता में एआईएसएफ की बैठक आयोजित की गई इस मौके पर दर्जनों छात्रों ने एआईएसएफ की सदस्यता ग्रहण की बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ बेगूसराय जिला के सहायक जिला सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा एआईएसएफ कई वर्षों से  संघर्ष कर रहा है


कि बेगूसराय जिला में राष्ट्र कवि दिनकर जी के नाम पर विश्विद्यालय की स्थापना हो बेगूसराय जिला के सभी प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना हो तमाम छात्र नौजवानों को उनके योग्यता के आधार पर नौकरी मुहैया कराया जाए किंतु केंद्र और राज्य दोनो सरकार सुनने  को तैयार नहीं है चुनाव में वादे करते हें। फिर भुला देते हें। जिसे अब एआईएसएफ बर्दाश्त नहीं करेगा हम सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

छात्र संजीव कुमार ने कहा बीरपुर प्रखंड के सभी पंचायत और गांव में एआईएसएफ का सघन सदस्यता अभियान चलाते हुए बीरपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए एवं बेगूसराय जिला के कारखाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए जागरूक करेंगे हम विभिन्न खेल आयोजित कराकर बीरपुर प्रखंड के अंदर सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे। इस मौक पर राजीव कुमार राकेश, देव कुमार कुमार ,दीपक कुमार ,सन्नी कुमार ,आयुष कुमार ,नीतीश कुमार ,गौतम कुमार ,धीरज कुमार एवं मनीष कुमार आदि मौजूद थें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom