Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पार्टी की स्थापना दिवस व नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर बैठक।

 पार्टी की स्थापना दिवस व नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर बैठक।

अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने, नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह का भव्य सम्मान समारोह तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के साथ ही पार्टी के नए सदस्यों से भ्रमण के दौरान मिलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावे पंचायत स्तर के  पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश  के श्याम किशोर राय ने कहा कि  भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी देश हित की आवाज उठाने के लिए शुरू से ही प्रतिबंध रहा है। जिसकी बदौलत पार्टी की पहचान सादगी और सच्चाई के प्रतीक रहा है। वर्तमान समय में पार्टी के सामने देश हित में कई चुनौतियां सामने है जिसे पार्टी अपने सांगठनिक मजबूती के साथ ही देश की जनता के हक हुकूमत की लड़ाई के लिए हमेशा प्रतिबंध रहेगी। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पार्टी की स्थापना दिवस 28 दिसंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा साथ ही 21 जनवरी को नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित होगा इसके अलावा राहुल गांधी के द्वारा देश हित को ध्यान रखते हुए जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है उसकी तैयारी चल रही है । साथ ही पूरे प्रखंड के अंदर जो नए सदस्यों के रूप में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए हें प्रखंड स्तरीय टीम बनाकर उनके दरवाजे पर हम लोग दस्तक देंगे और उन्हें पार्टी की सांगठनिक मजबूती एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव सिंह, राजा बाबू, सुबोध सिंह,नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, रामचरित्र सिंह, बद्री सिंह,रणधीर मिश्रा, रामबाबू साह, नव निर्वाचित वार्ड प्रतिनिधि रौशन कुमार, अमरजीत कुमार विग्नेश सिंह , विभेश सिंह, उमेश सिंह के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom