Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नवादा में नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया जानलेवा हमला ,रेफर ,आरोपियों की तलाश शुरू

नवादा में नव निर्वाचित वार्ड  पार्षद के पुत्र ने पूर्व वार्ड पार्षद पर किया  जानलेवा हमला ,रेफर ,आरोपियों की तलाश शुरू

नवादा नगर थाना क्षेत्र के पोस्टमार्टम रोड में रात उस समय दहशत फैल गया जब नव निर्वाचित वार्ड पार्षद के पुत्र अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूर्व वार्ड पार्षद पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.इस दौरान वार्ड 15 के पूर्व वार्ड पार्षद बबलू यादव बुरी तरह से घायल हो गए.


वहीं परिजन ने पूर्व वार्ड पार्षद को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख पावापुरी विम्स रेफर कर दिया ,घायल वार्ड 15 के पूर्व वार्ड पार्षद बबलू यादव ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद 15 के लक्ष्मीनिया देवी के पुत्र  बिल्लू चौधरी और टाइगर व अन्य लोगों पर  तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.पीड़ित पूर्व वार्ड पार्षद ने पुलिस प्रशासन से न्याय के साथ साथ  जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

फिलहाल घटना की सूचना पर  पहुंची नगर थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बाइट ..बबलू यादव , पूर्व वार्ड पार्षद ,


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom