रंगदर्शन आर्ट ग्रुप द्वारा 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।
तेघड़ा, बेगूसराय
रंगदर्शन आर्ट ग्रुप नोनपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ विवेकानंद कोचिंग सेन्टर, जगदर में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन वीरपुर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, रंगदर्शन आर्ट ग्रुप के सचिव सह कार्यशाला निर्देशक शशिकान्त कुमार, स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेन्टर के निदेशक प्रमोद महतों, रंगदर्शन आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष व आस्था गुरुकुल संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा कि शिक्षा के साथ कला को जीवन मे उतारने की ज़रूरत है। वहीं स्वामी विवेकानंद कोचिंग के निदेशक प्रमोद महतों ने कहा कि कला हमारे विचारों को शुद्ध करती है, हर किसी को किसी नाट्य कला सीखना चाहिए, कला के माध्यम से सामाजिक समरसता बढ़ती है। संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि नाट्य कला बहुत प्राचीन कला है, इसे आगे बढ़ाते रहना हम सभी का कर्तव्य है। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से उतीर्ण और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से नाट्य शास्त्र में स्नातकोत्तर कार्यशाला निर्देशक शशिकान्त कुमार ने कहा कि रंगदर्शन आर्ट ग्रुप पिछले आठ वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में नाट्य कला को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए काम कर रही है। नाट्य कार्यशाला से बच्चों में व्यक्तित्व का विकास होता है। मौके पर कोचिंग के शिक्षक और कार्यशाला सहयोगी ललन कुमार, रमेश कुमार छोटू, शिव कुमार, वीरेश कुमार, अमरेश कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, रंगदर्शन आर्ट ग्रुप के सदस्य और रंगकर्मी रंजीत कुमार, गुलशन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।


