Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सभी पोलिंग पार्टी व पीसीसीपी को डिस्पैचिंग सेंटर से चुनाव से संबंधित सामग्री का किया गया वितरण।

 सभी पोलिंग पार्टी व पीसीसीपी को डिस्पैचिंग सेंटर से चुनाव से संबंधित सामग्री का किया गया वितरण।


 तेघड़ा ( बेगूसराय)

18 दिसंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में बरौनी व तेघड़ा नगर परिषद के चुनाव के बेहतर संचालन को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा के डिस्पैचिंग सेंटर से सभी पोलिंग पार्टी और पीसीसीपी को चुनाव सामग्री और बैलेट यूनिट के साथ संबंधित बुथों के लिए रवाना किया गया । राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व में ही मतदान के 48 घंटे पूर्व तक प्रचार-प्रसार की अनुमति दी थी जो प्रथम चरण के लिए यह समय सीमा 16 दिसंबर शुक्रवार को संध्या 5:बजे समाप्त हो गई। प्रचार अभियान के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव वी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने खुद के वोट बैंक को सुरक्षित करने की जद्दोजहद में कोई कसर नहीं छोड़ा। चुनाव को लेकर तेघरा नगर परिषद के 28 वार्डों में 57 मतदान केंद्र बनाए गए हें।इन मतदान केंद्रों पर 41489 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं बरौनी नगर परिषद में 31 वार्डों में 69 मतदान केंद्र बनाए गए हें। इन मतदान केंद्रों पर 52210 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के दिन 200 मीटर की परिधि में 144 धारा प्रभावी रहेगा। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए वार्ड वार सेंटर से संबद्ध मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। दंडाधिकारी अपने सेक्टर से संबंध मतदान केंद्रों इससे संबंधित गांव, टोले, मोहल्ले विशेषकर अनुसूचित जाति एवं कमजोर वर्गों के टोले मोहल्ले का भ्रमण शुरू कर दी है। वार्ड क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने अति संवेदनशील बूथों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने, अवैध शराब, वाहन चेकिंग,पेट्रोलिंग एवं आदर्श आचार संहिता को कड़ाई से पालन करने पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।निर्वाचि पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रचार प्रसार थमने के बाद मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट व अन्य वस्तु बांटने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी उन्होंने बताया कि 5  बजे प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद मतदाताओं को रिझाने के लिए यदि कहीं से भी रुपया या अन्य सामग्री देकर लोभ देने की शिकायत मिलेगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी साथ ही चुनाव से जुड़े तमाम गतिविधियों पर  नजर रखी जाएगी। बरौनी नगर परिषद निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ओनम कुमारी, सहायक निबंधक निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा संदीप कुमार पांडे, अंचलाधिकारी तेघड़ा सुश्री रश्मि एवं अंचलाधिकारी बरौनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom