Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघड़ा के पकठौल हाट में चोरी की घटनाओं से दहशत, एक साल से बेखौफ चोर प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।

 


तेघड़ा के पकठौल हाट में चोरी की घटनाओं से दहशत, एक साल से बेखौफ चोर प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।


बेगूसराय संवाददाता राम आधार सहनी कि रिपोर्ट

​तेघड़ा (बेगूसराय) तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकठौल में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाट के दिन चोर पहले से ही घात लगाकर भीड़ के बीच सक्रिय रहते हैं और खरीदारी करने आए लोगों को निशाना बनाते हैं।

​बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से पकठौल हाट में मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह हो गई है कि प्रत्येक हाट के दिन औसतन दो से तीन मोबाइल फोन और कम से कम एक बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे दुकानदारों और आम खरीदारों में भय और आक्रोश का माहौल है।

​बट्टी वसूली व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों और हाट आने-जाने वालों में इस बात को लेकर भी चर्चा और नाराजगी है कि हाट क्षेत्र में बट्टी वसूलने वालों के दायरे में ही इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा और निगरानी को लेकर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।

​प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ा आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। कई ग्रामीणों और हाट आने वालों ने सवाल उठाया है कि आखिर एक साल से चल रहे इस सिलसिले पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। कुछ लोगों ने तो यहां तक आशंका जताई है कि कहीं न कहीं स्थानीय स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत के बिना इतनी लगातार वारदातें संभव नहीं हैं।

​स्थानीय लोगों की मांग

हाट में आने वाले लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शनिवार और मंगलवार को लगने वाले पकठौल हाट के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, संदिग्धों की जांच हो और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोग बेखौफ होकर हाट बाजार आ-जा सकें हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad