Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भगवानपुर में बिजली विभाग की मनमानी से हाहाकार बिना सूचना घंटों गुल रहती है बिजली, उपभोक्ताओं ने उठाई कार्रवाई की मांग

भगवानपुर में बिजली विभाग की मनमानी से हाहाकार बिना सूचना घंटों गुल रहती है बिजली, उपभोक्ताओं ने उठाई कार्रवाई की मांग

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता रामाधार साहनी

​भगवानपुर क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग की घोर लापरवाही और मनमानी के कारण आम उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात के किसी भी समय घंटों बिजली काट दी जाती है, जिससे आम जनजीवन, छोटे व्यापार और छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

​'10 मिनट' का झांसा देकर घंटों गायब रखते हैं बिजली

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है, बल्कि रोजाना का यही हाल है। जब बिजली कटने पर उपभोक्ता विभागीय कर्मियों या शिकायत केंद्र पर फोन करते हैं, तो हर बार यही रटा-रटाया जवाब मिलता है कि "बस 10 मिनट में लाइन आ जाएगी"। लेकिन ये 10 मिनट कब एक से दो घंटे में बदल जाते हैं, इसका कोई हिसाब नहीं रहता।

​मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति, व्यवस्था में कोई सुधार नहीं

उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जर्जर तारों और तकनीकी खामियों में कोई ठोस सुधार नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा नियमित रूप से बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विभाग की इस कार्यशैली से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

​आखिर किस पर होगी कार्रवाई? जेई या लाइनमैन?

विभाग की इस लापरवाही पर अब स्थानीय लोगों ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं ने वरीय अधिकारियों और प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर इस अघोषित बिजली कटौती और जनता को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार कौन है? लोगों ने मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित कनीय अभियंता (JE) और लाइनमैन की जवाबदेही तय करते हुए उन पर सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad