बरौनी: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से ब बची जान
संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस कौवा टाल पुल के नजदीक मंगलवार की संध्या एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की। सूचना मिलते ही वाहन पर तैनात ए.एस.आई. ललन कुमार सिंह, ड्राइवर गोपाल कुमार और महिलाकर्मी ब्यूटी कुमारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अपनी अभिरक्षा में लेकर तुरंत बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घायलों का विवरण
डायल 112 के ए.एस. आई. ललन कुमार सिंह ने घायलों की पहचान साझा करते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए तीनों युवक निम्नलिखित हैं:अमन कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता - भूषण पासवान, निवासी - किरतौल
शिव शंकर कुमार, पिता - जय जय राम पासवान
शिवम कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता - राम पासवान
सदर अस्पताल रेफर बरौनी स्वास्थ्य केंद्र के मैनेजर संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है



