Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शाम 5 बजते ही ब्लैकआउट भगवानपुर में बिजली कटने से शराब माफियाओं को फायदा मिलने का आरोप ​कागजों पर बिजली आपूर्ति, धरातल पर अंधेरा। भगवानपुर बिजली विभाग की मनमानी शाम ढलते ही गुल हो जाती है बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश।

शाम 5 बजते ही ब्लैकआउट भगवानपुर में बिजली कटने से शराब माफियाओं को फायदा मिलने का आरोप


​कागजों पर बिजली आपूर्ति, धरातल पर अंधेरा।

भगवानपुर बिजली विभाग की मनमानी शाम ढलते ही गुल हो जाती है बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश।

बेगूसराय बिहार संवाददाता राम आधार साहनी

​भगवानपुर (बेगूसराय/बिहार) क्षेत्र में भगवानपुर बिजली विभाग की कथित लापरवाही और मनमानी से ग्रामीण त्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फीडर से रोजाना शाम 5:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 या 9:00 बजे तक बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। इस अघोषित कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखाया जा रहा है।

​शराब माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप

​ग्रामीणों ने खुलकर आरोप लगाया है कि शाम के वक्त जानबूझकर बिजली गुल की जाती है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर और माफिया आसानी से अवैध शराब की ढुलाई कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि यह एक रोज की कहानी बन चुकी है। यहां तक कि कई बार गांव के भीतर अचानक 'शटडाउन' ले लिया जाता है, जिससे क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है और अपराधियों व तस्करों के हौसले बुलंद होते हैं।

​कागजी व्यवस्था मजबूत, धरातल पर बिजली               

​एक तरफ सरकार और विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। बिजली नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, घरेलू कामकाज ठप पड़ जाते हैं और गर्मी-उमस से लोग बेहाल रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग पूरी तरह लापरवाह हो चुका है और आम जनता की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

​क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए, रात्रि के समय की जा रही अघोषित कटौती की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom