Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिला कृषि कार्यालय पर उर्वरक विक्रेताओं का प्रदर्शन

 जिला कृषि कार्यालय पर उर्वरक विक्रेताओं का प्रदर्शन

सहरसा, संवाददाता अजय कुमार,

उर्वरक खुदरा दुकानदारों ने जिला कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि यूरिया की सरकारी कीमत 246 रुपया प्रति बैग है,जबकि होलसेलर (साढेतीन सौ ) ₹350 प्रति बैग में देता है। डीएपी की कीमत 1350 रूपया निश्चित है और होलसेलर द्वारा 1800 रूपया में दिया जाता है।हम लोग खाद बेचने की स्थिति में नहीं है रोज किसानों से मारपीट की घटना होती रहती है। उर्वरक खुदरा विक्रेता के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)  के राष्ट्रीय परिषद सदस्य  ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि बिहार सरकार प्रखंड,अंचल कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार मैं आकंठ डूबी हुई  है। सरकार और प्रशासन खुदरा दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक  देना सुनिश्चित करें ताकि सहरसा जिला के किसानों को उचित मूल्य पर खाद मिल सके।यह सरकार भारत के अन्न दाता किसानों को अन्य सुविधा की बात तो दूर उचित कीमत पर उर्वरक देने में सक्षम नहीं है। यह किसानों के साथ घोर अन्याय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom