Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 10 वीं की छात्रा मृतक रूपा की न्याय हेतु परिजन ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

 10 वीं की छात्रा मृतक रूपा की न्याय हेतु परिजन ने  डीआईजी को सौंपा ज्ञापन


सहरसा संवाददाता अजय कुमार

जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के तरियामा पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी रोमा कुमारी, पति रविन्द्र कुमार शर्मा ने सोमवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय में डीआईजी कुमार आशीष को ज्ञापन सौंप कर उचित न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में कहा की मेरी बेटी की इज्जत लूट कर उसको जबरदस्ती जहर पिला कर मारने का काम किया गया।जबकि इस संबंध में अबतक कोई कार्रवाई नही होने पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अभियुक्त से मिलकर विशेष रूप से मामले की लीपापोती का आरोप लगाया गया है।पीड़ित परिवार ने कहा कोचिंग संचालक एवं टीचर पर षडयंत्र के तहत मासूम छात्रा रूपा कुमारी की जहर पिलाकर मार डाला गया।उन्होने कहा कि मेरी प्यारी बेटी रूपा 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी। घर से करीब 8 किलोमीटर दूर के.वाई.पी. कम्प्यूटर संस्थान में कम्प्यूटर की कोर्स कर रही थी। यह कोचिंग संस्थान सुबह 9 बजे से 2 बजे तक सोमवार से शनिवार तक पढ़ाई होती है। रविवार को कोचिंग बंद रहती है। दिनांक- 05.10.2025 रोज रविवार जिस दिन संस्थान बंद रहती है को सुबह लगभग 8 बजे से संगीता कुमारी संस्थान से 9 बजे तक लगातार फोन करती रही कि तुम जल्दी संस्थान पर आ जाओ विष्णु झा, मुकेश यादव सर बुला रहे हैं, नहीं आयेगी तो सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। मेरी बेटी कही कि आज रविवार है कोचिंग बंद है तो क्यों आऊँगी। तो उधर से धमकी भरे लहजे में कहा कि तब सर्टिफिकेट नहीं मिलेगी। इस बात पर मेरी बेटी चली गई। जाने के बाद लगभग दो बजे के बाद मेरे ससुर सहीन्द्र शर्मा के मोबाईल पर विष्णु झा ने फोन किया। जब हमलोग बख्तियारपुर अस्पताल पहुँचे तो विष्णु झा और एक शिक्षक वहाँ से भाग गया संगीता कुमारी को हमलोग सहरसा तक लेकर आये। इस कोचिंग का मालिक मुकेश यादव ग्राम-पो०-रौता, प्रखंड थाना-सौर बाजार है जो उस दिन वहाँ मौजूद था।बख्तियारपुर थाना कांड सं-300/25 किसी वरीय अधिकारी से जांचकर अभियुक्तों पर कठोर कार्रवाई की जाय ताकि फिर किसी की बेटी इन दरिदों पर शिकार ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom