Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लोक शिकायत पर नगर परिषद प्रशासन ने फेंके गये कचरे को एक जगह से दूसरे जगह किया स्थानांतरण


 लोक शिकायत पर नगर परिषद प्रशासन ने फेंके गये कचरे को एक जगह से दूसरे जगह किया स्थानांतरण


 शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार की रिपोर्ट |

स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या - 15 में समाजसेवी मंदेश राय के घर के पास फेंके गये कचरे को आखिरकार नगर परिषद प्रशासन को उठाकर कहीं अन्यत्र स्थानांतरण करना ही पड़ा | बीते कई महीनों से नगर परिषद प्रशासन एवं मंदेश राय के बीच जारी आँख मिचौली के खेल पर विराम लग गया | ज्ञात हो कि उक्त कचरे को लेकर श्री राय ने लोक शिकायत निवारण में अपना वाद भी दर्ज करा चुके हैं | दर्ज वाद में श्री राय ने नगर परिषद प्रशासन पर उक्त कचरे को उनके घर के पास फेकने पर दुर्भावना से ग्रसित होने के कारण फेके जाने का आरोप लगाया गया है | परंतु नगर परिषद प्रशासन ने उक्त विवादित कचरे को अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया है | इस बाबत पूछे जाने पर ईओ अजय कुमार ने बताया कि कचरे को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई है इन्ही कारणों से आपति दर्ज स्थल से हटा दिया गया है |गौरतलब है कि नगर परिषद के गठन के 5 साल बीत जाने के बाबजूद आज तक नगर परिषद द्वारा कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नही किया जाना घोर नाकामी साबित करती है |





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom