Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आम सभा में उमड़ी भीड़, पंचायत सरकार भवन समस्तीपुर में हुई संपन्न

आम सभा में उमड़ी भीड़, पंचायत सरकार भवन समस्तीपुर में हुई संपन्न


 संवाददाता राम उदय शर्मा 

*साहेबपुर कमाल (बेगूसराय):* प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समस्तीपुर के पंचायत सरकार भवन में आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया संजय यादव ने की।

सभा में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। सभा में पंचायत रोजगार सेवक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची पढ़कर सुनाई जा रही थी, जिसे आम लोग ध्यान से सुन रहे थे।

इसी दौरान कुछ वार्ड सदस्यों ने आवास योजना पर सवाल खड़े किए। एक वार्ड सदस्य ने कहा - _"इतनी लंबी सूची सिर्फ जनता को खुश करने के लिए पढ़ी जा रही है, उद्देश्य आवास देना नहीं, वोट लेना है।"_

वहीं कुछ अन्य वार्ड सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि _"यह आवास योजना राजनीतिक से प्रेरित लग रही है। समाज कल्याण के नाम पर सत्ता का लाभ लेने की कोशिश है। आवास के नाम पर आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है।"_

ग्रामीणों का कहना है कि सूची में पारदर्शिता होनी चाहिए और वास्तविक जरूरतमंदों को ही आवास का लाभ मिलना चाहिए।

फिलहाल आम सभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom