सिमरिया में गोद भराई कार्यक्रम में बांटी गई न्यूट्रिशन किट गर्भवती महिलाओं को बांटी गई न्यूट्रिशन किट
सुरक्षित मातृत्व और पोषण के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक।*
*बरौनी/बेगूसराय//संवाददाता, महंत रामजीवन दास।
बरौनी प्रखंड से जुड़े एचएलएफपीपीटी बरौनी टीम की ओर से शनिवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में गोद भराई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, उचित पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
समारोह के दौरान एचयूआरएल सीएसआर फंड के सहयोग से कुल 15 गर्भवती लाभार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई। न्यूट्रिशन किट का वितरण मुख्य अतिथि डॉ. संगीता कुमारी और सिमरिया की मुखिया शिम्पी देवी ने अपने हाथों से किया। अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
इस अवसर पर एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार के महत्व, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और जननी सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और परिजनों में काफी उत्साह देखने को मिला, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।



