*सिमरिया गंगा नदी पर रेलवे के डबल लाइन को जोड़ने के लिए एन आई कार्ड को लेकर हावड़ा एवं पटना की ओर आने जाने वाले ट्रेनों में अधिकतर कोई या तो रद्द कर दिया गया या फिर रूट बदल कर चलाया जा रहा है।*
*उक्त रूट से दूर सफर करने वाले रेल यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे 4 अक्टूबर के बाद ही कार्य संपन्न होने पर चालू किया जाएगा।*
*एन आई कार्य को लेकर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक उक्त रूट से चलने वाली सुपरफास्ट सहित पैसेंजर ट्रेनों को आवागमन बंद है, जिसको लेकर सफर करने वाले रेल यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना लाजमी है।*
बरौनी/बेगूसराय//संवाददाता, महंत रामजीवन दास-
सिमरिया, मोकामा के बीच गंगा नदी पर डबल ट्रैक(लाइन) को जोड़ने हेतु पूर्व से निर्धारित 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एन आई कार्य को लेकर सिमरिया पुल से आवा -गवन करने वाली, हावड़ा एवं पटना की ओर आने- जाने वाली सुपर फास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनों को रुकने के कारण उक्त रूट से सफर करने वाले रेल यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,। जबकि बताया जाता है कि उक्त समस्या का समाधान 4 अक्टूबर के बाद ही समाप्त होगा।
बताया जाता है कि पहले सिमरिया के गंगा नदी पर बने राजेंद्रपुल से होकर ट्रेनों का आवा गबन सिंगल लाइन से ही होता था, जिसको लेकर रेल प्रशासन ने डबल पुल बनाकर, डबल ट्रैक (लाइन) बिछाने का कार्य संपन्न कराया। उक्त डबल लाइन को हाथीदह जंक्शन के ओर दोनों लाइन का एन आई का कार्य संपन्न करने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सिमरिया पुल होकर आने जाने वाली ट्रेनों का आवागमन रोक दिया है,। उक्त रूट से चलने वाली ट्रेनों में अधिकतर को कैंसिल कर दिया है एवं कुछ को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। जिसको लेकर उक्त रूट से सफर करने वाले रेल यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना तो लाजमी है। रेल प्रशासन द्वारा इस अवधि के दौरान इस पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से व कई ट्रेनों का आशिक समापन व प्रारंभ कर चलाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर जयनगर से पटना जाने वाली कमला गंगा इंटरसिटी सोमवार को रद्द रही।



