बुधवार 23 सितम्बर बिहार के सच्चे नायक, रियल हीरो आफ बिहार के सम्मान से साइकिल पे संडे अभियान के संयोजक डॉक्टर कुन्दन कुमार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मान दिया गया।
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
पटना के चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा आयोजित रियल हीरो आफ बिहार के तहत यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया गया। साइकिल पे संडे के इस सम्मान के तहत अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और 31 हजार का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान के अभिनव कुमार, शुभम कुमार, गोविंद कुमार, सोनू झा भी उपस्थित थे। जिनका सम्मान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण के मो जमा, समस्तीपुर की सांसद संभावी चौधरी और फर्स्ट बिहार झारखंड के सीईओ प्रबोध कुमार किया गया। इस उपलब्धि डॉ कुंदन कहते हैं कि यह सम्मान उन तमाम लोगों का सम्मान है जो निरंतर अभियान के लिए तन मन और धन से लगे हैं। यह सम्मान उन तमाम अभियानी मित्रों का है जो हर रविवार और हर दिन अभियान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल बीहट का सम्मान नहीं बल्कि संपूर्ण बेगूसराय और बिहार का सम्मान है। इस उपलब्धि पर तेघड़ा के पूर्व विधायक राम रतन सिंह, मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, डीआरडीए निदेशक ओम राजपूत, बीडीओ अनुरंजन कुमार, डीसीएलआर सुजीत सुमन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रधानाचार्य प्रो भूपेंद्र नारायण, प्रो कमलेश कुमार, प्रो अंजनी कुमार, प्रो शशिकांत पांडेय, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सचिव गणेश कुमार, विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, महिला विंग की अनुपमा सिंह सहित अन्य ने अभियान की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।



