Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली डिहवार स्थान के समीप जमींदारी बांध के पास मंगलवार की सुबह बाया नदी में तैरती हुई एक अज्ञात युवती की लाश देखी गई।

तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली डिहवार स्थान के समीप जमींदारी बांध के पास मंगलवार की सुबह बाया नदी में तैरती हुई एक अज्ञात युवती की लाश देखी गई।

मॉर्निंग वॉच में निकले युवकों ने उक्त लास को देखते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

लगभग एक सप्ताह पूर्व भी बांध के बगल में एक युवती की लाश पाई गई थी।

बरामद लाश की पहचान समाचार प्रेषण तक लास की पहचान नहीं हो पाने की बात बताई जाती है।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता, महंत रामजीवन दास

-तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली डीहवार स्थान के समीप जमींदारी बांध के पास मंगलवार के अहले सुबह मॉर्निंग वाच के लिए निकले युवकों ने बाया नदी में तैरती हुई एक युवती की लाश को देखते ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को तत्क्षण दी गई। सूचना पाते ही स्थानीय लोगों की उक्त स्थल पर जमावड़ा लग गया। वहीं सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस भी उक्त स्थल पर पहुंचकर लाश की पहचान में जुट गई। लाश की सूचना जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फेलते ही सनसनी फैल गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तैरती हुई लाश को पानी से बाहर निकाला। इसी क्रम में सूचना पाते ही स्थानीय मुखिया अनुराग प्रताप सनी ने जमा लोगों से उक्त क्लास की पहचान करने की भरपूर कोशिश की,लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

तेघरा थाना अध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि मृत युवती जींस पहने हुए थी और पानी में रहने के कारण उसका सब फूल गया था। जिसको लेकर लोगों ने आशंका जताई की नदी की तेज धार में बहाने के कारण उक्त युवती का सब कहीं से तैरते हुए यहां तक पहुंचा होगा। लेकिन मौत की परिस्थितियों में हुई, डूब जाने से या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को गंगा नदी में बहा दिया। यह तो सघन अनुसंधान का विषय है। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन स्थानीय लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। कि आखिर कारण क्या है?कि कृष्ण जन्मोत्सव मेले के समय भी इसी  के आसपास एक झारी से एक युवती की लाश बरामद की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom