बरौनी प्रखंड में लोक आस्था का पर्व 'चक चंदा' हर्षोल्लास के साथ संपन्न, शाम को चांद को देखकर अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने माँगी सुख-समृद्धि
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड क्षेत्र में भाद्रपद (भादो) महीने का प्रसिद्ध लोक-पर्व 'चक चंदा' पूरे पारंपरिक नियम-निष्ठा और धूमधाम के साथ मनाया गया। संध्या काल में जैसे ही आसमान में बाल चंद्र (चांद) का दर्शन हुआ, श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजन अर्चन किया।घर-घर बने विशेष पकवान और अर्पण इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान तैयार किए। मुख्य रूप से 'हुआ' (पुआ), विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ और पकवान बनाए गए। पूजा की थाली में ताजे फल-जैसे केला, संतरा, नींबू, नारियल तथा पान के पत्ते आदि सजाकर चंद्र देव को अर्पित किए गए।पूजा-अर्चना का धार्मिक महत्व शाम के समय चांद के निकलते ही महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अर्घ्य दियाऔर परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान पूरा बरौनी प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक त्यौहार का भरपूर आनंद लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला



