Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पांच साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में प्रदर्शन,समाहरणालय में जबरन घुसकर हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी और SHO को हटाने की परिजन कर रहे हैं मांग

पांच साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में प्रदर्शन,समाहरणालय में जबरन घुसकर हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी और SHO को हटाने की परिजन कर रहे हैं मांग


संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

बिहार के खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके में बीते बुधवार को पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध में परिजन और ग्रामीण आज प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों ग्रामीण और परिजन जबरन समाहरणालय में घुसकर हंगामा किया है। इतना ही नहीं आक्रोशितों ने समाहरणालय के सामने कचहरी रोड को जाम कर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया है ।जिससे समाहरणालय के पास आवागमन बाधित हो गया ।परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और गंगौर सहायक थाना के थानेदार को हटाने की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।हालांकि सदर SDO धनंजय कुमार और SDPO मुकुल रंजन मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया ।लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। बता दें कि अज्ञात बदमाश ने पांच साल की बच्ची को अगुवा करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या होने का दावा कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom