Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

हर्ल बरौनी ने रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति दी है- अमित सर

हर्ल बरौनी ने रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति दी है- अमित सरण।


रेल प्रबंधक द्वारा हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई को"उच्च रेल गुणक"पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।†*

बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता महंत राम जीवन दास।

सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की बरौनी इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संयंत्र के संचालन, सुरक्षा मानकों तथा लॉजिस्टिक सुविधाओं का अवलोकन किया। दौरे के दौरान सरण ने रेल कनेक्टिविटी, माल परिवहन की दक्षता और भविष्य में सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एचयूआरएल बरौनी प्रबंधन को रेल परिवहन के माध्यम से तैयार उत्पादों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई को आज सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण द्वारा “उच्च रेल गुणक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एचयूआरएल बरौनी की उत्कृष्ट लॉजिस्टिक प्रबंधन और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सरण ने कहा कि हर्ल बरौनी ने रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति दी है जिससे की वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे के सोनपुर मंडल को 100 करोड़ से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने भविष्य में भी रेलवे और एचयूआरएल बरौनी के बीच बेहतर सहयोग की उम्मीद जताई।एचयूआरएल बरौनी इकाई के प्रमुख नितिन सक्सेना ने इस सम्मान के लिए मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा रेल परिवहन के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल और लागत-प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने का संकल्प लिया।एचयूआरएल बरौनी टीम ने मंडल रेल प्रबंधक को संयंत्र की उत्पादन क्षमता, तकनीकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार, एचयूआरएल बरौनी के प्रेषण एवं योजना विभाग के शुषासु कुमार मौजूद रहे। यह जानकारी इकाई के कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार द्वारा साझा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom