Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सरकार के आदेश पर अवैध मिट्टी खनन को लेकर नाबालिक चालको द्वारा प्रशासन के आगे से उजाले बालू का लोड ट्रैक्टर ले जाते वक्त का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त हो गई है।

सरकार के आदेश पर अवैध मिट्टी खनन को लेकर नाबालिक चालको द्वारा प्रशासन के आगे से उजाले बालू का लोड ट्रैक्टर ले जाते वक्त का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त हो गई है।

राजनीतिक संरक्षण प्राप्त,वो प्रशासन के मिली भगत से दबंगों द्वारा नाबालिक ड्राइवर से उजाले बालू का व्यापार करते हुए ट्रैक्टर से कई लोगों की जाने जा चुकी है।


2 दिन पूर्व वाटिका चौक से लेकर मिर्चाइया चौक और फुलवरिया थाना के रास्ते ट्रैक्टर लेकर जाते समय का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आई है।


नाबालिग ड्राइवर द्वारा बालू लोड वाहन से कई छात्र एवं कई बुजुर्गों की चापा  पड़ने से जान जा चुकी है। कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं।?


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास। 


दियारा क्षेत्र से, जैसे अमरपुर, गंगा प्रसाद या फिर मधुरापुर, से बरौनी फ्लैग, फुलवरिया ,शोकहारा आदि क्षेत्र के व्यस्त बाजारों या फिर बीहट ,चकिया बाजरो  से या फिर संकीर्ण रास्तों से वर्षों से आए दिन दियारे से उजाले बालू एवं मिट्टी लेकर व्यवसाय करने वाले दबंग ट्रैक्टर ऑनरो  द्वारा 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के नाबालिक ड्राइवरों द्वारा कम मजदूरी में बालू और मिट्टी का कारोबार करते हैं। नाबालिक ड्राइवरों द्वारा पुलिस के आंखों में धूल झोंकते हुए  तेज गति से गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बालू लोड ट्रैक्टर लेकर जब चलते हैं तो उन्हें आगे पीछे कुछ नजर नहीं आता। रास्ते में उन्हें जो भी कुछ मिल जाए उन्हें चापते हुए गाड़ी लेकर निकल जाना ही अपनी बहादुरी समझते हैं। उक्त नाबालिक ड्राइवर को अपने ओनरों से यह भी डर लगा रहता है की सुबह से लेकर शाम तक कितने ट्रिप पी बालू मिट्टी का व्यवसाय किया है। बताया यह भी जाता है कि किसी ऑनर के ट्रैक्टर से गर एक टेलर का भी व्यवसाय काम हुआ तो ओनर द्वारा ड्राइवर को पैसे काट दिए जाते हैं। एवं पकड़े जाने पर क्षेत्र के दबंग से प्रशासन को दूरभाष पर धमकियां दिलवा कर ट्रैक्टर को छोड़ देने की बातें कही जाती है। इतना ही नहीं अगर नए किसी थानेदार द्वारा ट्रैक्टर नहीं छोड़ने पर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करा कर थानेदार को परेशान करने की भरपूर कोशिश की जाती है। 

यूं तो इस कारोबार में बताया जाता है कि प्रशासन के कुछ ना कुछ लोग इससे कमाने में आगे सर बताए जाते हैं। 

वीडियो वायरल होते ही तेघड़ा थाना क्षेत्र में अवैध उजले बालू और मिट्टी खनन को लेकर छापामारी करने में जुट गए  है। एसडीएम राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कृष्ण कुमार एवं तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर अवैध मिट्टी तथा सफेद बालू खनन के धंधे में संलिफ्त दो ट्रैक्टर वाहनों को जप्त करने की चर्चा जोरों पर हो रही है। प्रशासन द्वारा कार्यवाही करने पर ट्रैक्टर मालिकों के बीच हरकमप  मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom