अपराधी वो अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्यवाही का निर्देश।
गुडा बैंक, जमीनन और कारोबारी, बालू माफिया, नशा का कारोबार करने वालों नंपर सख्त कार्यवाही का निर्देश।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास
सरकार द्वारा सख्त आदेश पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपराधियों, आबैध कारोबारीयो, जमीन माफियाओं, बालू माफियाओं पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। बेगूसराय जिले में हो रही हत्याएं, जमीन का अवैध कारोबार, बालू का अवैध कारोबार, एवं शराब, गांजा, चरस , हंफीम, एवं स्मैक कारोबार में लिफ्त लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी जिला प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है। हथियार तस्कर, भू माफिया, बालू माफिया, मानव तस्करी, गुडा बैंक का संचालन करने बाले लोगों पर सरकार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश निर्गत किया है। अब ऐसे कारोबारी को चिन्हित उन पर जिला प्रशासन कहर बनकर टूटेगी। इसी क्रम में जिला कप्तान के आदेशनुसार गुप्त सूचना पर मंझौल पुलिस ने गुरुवार की शाम में 6,5 ग्राम स्नेक के साथ मंझौल पंचायत 03 निवासी पूर्व मुखिया सुरेश साहनी के पुत्र दीपक कुमार साहनी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध एवं अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व मुखिया पुत्र पूर्व से नसीले पदार्थ से संबंधित आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। जो बिहार उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के साथ पूर्व से तीन प्राथमिकि दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त युवक इन दिनों धड़ल्ले से मंझौल पंचायत के बीच खन्ना टोला वार्ड नंबर 10 में स्मैक के साथ बैठकर अपने ग्राहकों से स्मैक बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना पाते ही संबंधित पुलिस ने तत्क्षण उक्त स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जबकि के तेघड़ा थाना पुलिस ने बीते दिनों चर्चित कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज पासवान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाए है।
इससे पूर्व उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए भागते रहा। अंत में न्यायालय के आदेश पर उक्त आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया।
इतना ही नहीं बताया जाता है कि गुंडा बैंक के लोग गरीबों को मुसीबत के समय भी अगर मदद करते हैं तो उनसे शूद सहित रुपए असूल करने के बदले उनके घर द्वार भी कब्जा कर लेते हैं और गरीब दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर होते हैं।
जबकि रात के अंधेरे में नाबालिक युवकों द्वारा ट्रैक्टर पर उजाला बालू लोड कर जगह-जगह बेचने का कार्य करते हैं। वहीं कुछ जमीन माफियाओं द्वारा गरीबों को झांसा देकर उनके जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं।
सरकार ने प्रशासन को यह आदेश दिया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। चाहे वह लोग कितनौ बड़ा दबंग क्यों ना हो? उच्च पैर्वी-पहुंच वाला क्यों ना हो?









