Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शहीद चंदन सिंह स्मृति TCL विजेता बनी कार्तिकेय नाइट राइडर्स

 शहीद चंदन सिंह स्मृति TCL विजेता बनी कार्तिकेय नाइट राइडर्स।

सच आज तक न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा बेगूसराय

रविवार को शहीद चंदन सिंह की स्मृति में TCL टेनिस क्रिकेट लीग बेगूसराय का फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर कार्तिकेय नाइट राइडर्स ने पार्थ एवेंजर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों के मुकाबले में पार्थ एवेंजर्स ने 7.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में सर्वाधिक स्कोर अभिनव कटारिया ने 48 रन बनाकर बेहतरीन पारी खेली।गेंदबाजी में सबसे ज्यादा सफलता 4 विकेट शांतनु ने लिया।निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कार्तिकेय नाइट राइडर्स ने मुकाबले को 6.3 ओवर में आदर्श एडी के धुंआधार 19 बॉल में 67 रनों की आतिशी पारी के बदौलत जीत हासिल किया।फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए एडी आदर्श को प्लेयर ऑफ द मैच और संपूर्ण टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।विजेता टीम को जहां 61000 रुपए और शानदार ट्रॉफी दी गई वहीं उपविजेता टीम को 31000 रुपए और शानदार ट्रॉफी दिया गया।मैच की शुरुआत में नावकोठी प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी के द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।विजेता व उपविजेता दोनों टीम को जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने ट्राफी प्रदान किया।टूर्नामेंट के चेयरमेन सुनील रॉय, टूर्नामेंट के डायरेक्टर पत्रकार नीतिश कमल, कार्यकर्ताओं में संजीत, सिंटू,मोनू,राजा,शिवम, नीतीश,सुमन,उत्तम, सचिन,रवीश,रामबदन, आलोक,शुभम राजा ने अपनी अच्छी भूमिका निभाई।वहीं अंपायर की भूमिका में राहुल भानु,रमेश कुमार, प्रभात,नीरज,अजय व कमेंट्री में मनीष, रजनीश,मनोज सिंह, अमित आनंद,अविनाश गुप्ता थे।मौके पर समाजसेवी महेश यादव,एडवोकेट योगेन्द्र सहनी,हेमंत कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत हजारों दर्शकों ने टूर्नामेंट का आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom