ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल उपलब्ध करवाया
सच आज तक न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा बेगूसराय
नावकोठी पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत खोये हुए मोबाइल को मोबाइल धारक को उपलब्ध कराया गया। मोबाइल धारक नावकोठी के मुरारी चौधरी का पुत्र नीरज कुमार हैं।इनका मोबाइल 9 फरवरी को खो गया था।इसकी सूचना नावकोठी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने नयी तकनीक से अनुसंधान कर इसे साहेबपुर कमाल से बरामद किया।खोया हुआ मोबाइल नौ महीने के बाद मिलने से मोबाइल धारक का चेहरा खुशी से खिल उठा।







