फुटबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से परिजनों में मचा कोहराम राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका था मृतक हेडन
शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार।
थाने के हसनपुर सूरत गांव के टांड़ा गांव निवासी अरुण राय के 32 वर्षीय पुत्र एवं इलाके के जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी मुकेश कुमार हेडन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। व्यवहार के धनी हेडन की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है वही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हेडन अपने पीछे 2 पुत्र एवं 1 पुत्री छोड़ गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेडन खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संतोष ट्रॉफी एवं अंडर 19 में भी बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुका था। इतना ही नही वह स्थानीय स्तर पर बतौर कोच खिलाड़ियों का कोचिंग भी करता था इधर हेडन के मौत से स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों में भी मायूसी देखी जा रही है। दूसरी ओर हेडन की मौत पर कई समाजसेवी समेत दर्जनों खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में पत्रकार चंदन शांडिल्य, समाजसेवी सह व्यवसायी संतोष कुमार चौधरी, धीरज कुमार, हरेराम, मोहन ठाकुर, विनय चौधरी, दीपक कुमार आदि का नाम शामिल है।


