Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पटोरी शहर की विभिन्न समस्याओं को ले समाजसेवियों की बैठक संपन्न समस्याओं में सड़क जाम, अतिक्रमण, सड़क की चौड़ीकरण, सड़क डिवाइडर, रेलवे ओवरब्रिज, बाईपास सड़क निर्माण शामिल

 पटोरी शहर की विभिन्न समस्याओं को ले समाजसेवियों की बैठक संपन्त्र समस्याओं में सड़क जाम, अतिक्रमण, सड़क की चौड़ीकरण, सड़क डिवाइडर, रेलवे ओवरब्रिज, बाईपास सड़क निर्माण शामिल

शाहपुर पटोरी संवाददाता उदय कुमार।

शहर में प्रतिदिन कई जगहों पर लगने वाली जाम से निजात, अतिक्रमण से मुक्ति, सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही सड़क के बीचोबीच डिवाइडर का निर्माण तथा शहर के दोनों अर्थात उतरी एवं दक्षिणी छोड़ पर बाईपास सड़क का निर्माण एवं चंदन चौक के पास रेलवे गुमटी संख्या - 22 एवं एएनडी कॉलेज के पास रेलवे गुमटी संख्या - 24 पर ओवरब्रिज निर्माण को ले रविवार को शहर स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में स्थानीय समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मुखिया नविता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उक्त सभी मुद्दों पर गहन विचार विमर्श उपरांत यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 नवंबर को उक्त सभी समस्याओं से निजात हेतु उक्त बैठक में शामिल समाजसेवियों की एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एसडीओ एवं डीएसपी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत रेलवे के डीआरएम से मिल मांग पत्र सौंपेंगे। उक्त बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रभाषचंद्र राय, संतोष कुमार चौधरी, धीरेन्द्र कुमार राय, चंदन कुमार, धीरज कुमार, गौरव किशोर, बलिराम सिंह, चंद्रकांत धीरज, रंजीत कुमार, बिट्टू कुमार, पंकज कुमार ठाकुर, गौतम कुमार, राजीव कुमार, अंतर्यामी राय, डॉ. शमीम आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom